Thursday, November 22, 2018

कबीर सिंह में ऐसा होगा शाहिद का लुक, वायरल हो रही फोटो

अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक फिल्म कबीर सिंह से शाहिद कपूर का लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. शाहिद कपूर के एक फैन पेज पर उनकी तस्वीर शेयर की जा रही है. फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी. बात करें वायरल हो रही शाहिद कपूर की तस्वीर की तो वह शॉर्ट जींस पहने हैं जिस पर उन्होंने बेल्ट नहीं पहनी हुई है. हवाई चप्पल पहने शाहिद ने बाल और दाड़ी बढ़ा रखी है.

शाहिद ने हाल ही में कहा था कि वह घनी दाड़ी बढ़ा रहे हैं क्योंकि ऑरिजनल फिल्म का हिस्सा रहे विजय देवराकोंडा ने भी दाड़ी रखी थी. फिलहाल शाहिद की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे फैन्स को उनकी अगली फिल्म का लुक जरूर मिल गया है. असल में दाड़ी के अलावा उन्होंने अपनी फिजीक में भी काफी बदलाव किया है. तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि काफी मस्कुलर बॉडी वाले शाहिद ने मसल्स लूज किए हैं.


वास्तविक फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले विजय शाहिद का लुक देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं. टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं हिंदी और तमिल दोनों वर्जन देखने को लेकर उत्साहित हूं. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि ठीक वैसी ही कहानी के साथ शाहिद क्या कुछ करेंगे. मैं देखना चाहता हूं कि वह चीजों को किस तरह से अलग बनाने का प्रयास करेंगे."

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं. बुधवार को उन्होंने मीडिया से कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को जल्द कोई 'अच्छी' खबर मिलेगी क्योंकि पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस में सरकार बनाने को लेकर शिद्दत से बात चल रही है.

बुखारी ने बुधवार को 'आजतक' से सरकार बनाने को लेकर कहा, 'प्रदेश के लोगों की रक्षा के लिए हमलोग एक साथ आ रहे हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस पर राजी हैं.'

अल्ताफ बुखारी का पूरा नाम सैयद अल्ताफ बुखारी है जो फिलहाल जम्मू-कश्मीर के अमिरा कदल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वे पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं. पूर्व में पीडब्लूडी मंत्री रहे अल्ताफ बुखारी वित्त मंत्री भी रह चुके हैं. पिछली पीडीपी-बीजेपी सरकार में वित्त मंत्री रहे हसीब द्राबू को कश्मीर पर विवादित बयान देने के कारण मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हटा दिया था. द्राबू के हटने के बाद अल्ताफ बुखारी को अंतरिम वित्त मंत्री बनाया गया था.

बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए बुखारी ने कहा, 'धारा 370 और 35ए हमारे लिए अहम मुद्दे हैं. यह सबकुछ (सरकार बनाने की कोशिश) इसे बचाने के लिए हो रहा है.' बुखारी के इस बयान से साफ है कि संभावित पीडीपी-कांग्रेस-एनसी गठबंधन बीजेपी के उस एजेंडे के खिलाफ चलेगा जिसमें धारा 370 और 35ए समाप्त करने की सुगबुगाहट सुनाई पड़ती है.

No comments:

Post a Comment