गैजेट डेस्क. स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस शुरू हो चुकी है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल शो कहा जा रहा है। 28 फरवरी तक चलने वाले इस शो के पहले दिन टेक कंपनियों ने कई ऐसे इनोवेटिव प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें भविष्य की झलक दिखती है। नजर डालते हैं ऐसे ही प्रोडक्ट्स पर...
एलजी ने हैंड आईडी ऑथेंटिफिकेशन फीचर के साथ अपना स्मार्टफोन LG G8 ThinQ उतारा है। यह फीचर यूजर के हाथ की नसों को स्कैन करके मोबाइल को अनलॉक कर देगा।
फोन का इंफ्रारेड सेंसर यूजर्स के खून से हीमोग्लोबिन की जानकारी इकट्ठा करेगा और उसके आधार पर नसों की यूनिक इमेज बनाएगा और फोन अनलॉक हो जाएगा।
यह फीचर फेसअनलॉक और फिंगरप्रिंट अनलॉक की तरह तेजी से काम करेगा।
यह फोन एयर मोशन फीचर को भी सपोर्ट करेगा। फोन के फ्रंट कैमरे के सामने हाथ के इशारे से बिना छुए भी इसे ऑपरेट कर सकेंगे। कंपनी ने इसके कीमत नहीं बताई है।
माइक्रोसॉफ्ट ने मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट HoloLens 2 को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह काफी आरामदायक है और इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान होगा। यूजर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
कंपनी का कहना है कि इसमें फील्ड व्यू को दोगुना किया गया है। इसकी मदद से यूजर को हर डिग्री में 47 पिक्सल की होलोग्राफिक डेंसिटी मिलेगी।
कंपनी ने इसमें आई सेंसर दिया है, जिसकी मदद से यूजर डिवाइस में लॉगइन कर पाएंगे। यह डिवाइस कोर्टेना की मदद से वॉयस कंट्रोल और हैंड गेस्चर को पहचानने में सक्षम है।
एक बार चार्ज करने पर इससे 3 घंटे का बैकअप लिया जा सकता है। इसकी कीमत 3,500 डॉलर (करीब 2,49,000 रुपए) होगी। बुकिंग रविवार से शुरू हो जाएगी। डिलिवरी साल के आखिर तक होगी।
एलजी ने अपना पहला 5जी स्मार्टफोन LG V50 ThinQ 5G नाम से उतारा है। यह फोल्डेबल फोन नहीं है। हालांकि, इसमें ड्युअल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कंपनी ने फोन के साथ ड्युअल स्क्रीन नाम से एक एसेसरी उतारी है। इसे फोन से जोड़कर इस्तेमाल किया जा सकता है। देखने में ड्युअल स्क्रीन फोन कवर जैसी लगती है। इसे किताब के जैसे खोला और बंद भी किया जा सकता है।
फोन के पीछे दिए गए तीन पिनों की मदद से ड्युअल डिस्प्ले को जोड़ा जा सकता है। पहले दो पिन प्वाइंट से ड्युअल स्क्रीन को पॉवर मिलेगी और तीसरी पिन से दोनों के बीच कम्युनिकेशन होगा।
इसे 360 डिग्री तक घुमाया भी जा सकता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर रन करेगा। इसके रियर में 12+12+16 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा होगा। फ्रंट में 8+5 मेगापिक्सल का ड्युअल कैमरा मिलेगा।
सोनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपना नया स्मार्टफोन Sony Xperia 1 लॉन्च किया। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच वाला 21:9 का सिनेमावाइड डिस्प्ले दिया है।
कंपनी का दावा है कि 4K ओएलईडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। सोनी ने इस फोन में 12+12+12 मेगापिक्सल वाले ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है।
यह स्मार्टफोन क्वालकॉम 855 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। इसके 6जीबी रैम और 128जीबी वाले वैरिएंट की कीमत 799 पाउंड (करीब 74,000 रुपए) है।
फिनलैंड की मोबाइल कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 9 प्योरव्यू नाम से अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। रियर में 5 कैमरे वाला यह दुनिया का पहला मोबाइल फोन है।
नोकिया प्योरव्यू के कैमरे में पांचों लेंस जेइस कंपनी के होंगे। इसके रियर में 12 मेगापिक्सल वाले 2 कलर सेंसर होंगे। इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल वाले 3 मोनोक्रोम सेंसर भी होंगे।
सभी लेंसों का अपर्चर f/1.8 होगा। इसके अलावा कैमरा लेंस के साथ रियर पैनल में एक फ्लैश लाइट होगी और डेप्थ मैपिंग के लिए टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर भी होगा।
इनकी मदद से 60-240 मेगापिक्सल कैपेसिटी वाली फोटो खींच कर उन्हें 12 मेगापिक्सल कैपेसिटी वाली फोटो में बदला जा सकता है। फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी होगा।
Tuesday, February 26, 2019
Thursday, February 7, 2019
चोट के कारण मिशेल स्टॉर्क भारत दौरे से बाहर, केन रिचर्डसन उनकी जगह लेंगे
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क पेक्टोरल मशल इंजरी के कारण 24 फरवरी से शुरू होने वाले भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह केन रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया है। केन बिग बैश लीग (बीबीएल) के लीडिंग विकेटटेकर हैं। उनके बीबीएल में 22 विकेट हैं।
शॉन मार्श भी दौरे की शुरुआत में टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। शॉन के भाई मिशेल मार्श पूरे दौरे से बाहर कर दिए गए हैं। भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को दो टी-20 और पांच वनडे खेलने हैं।
एश्टन टर्नर भी टीम में
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एश्टन टर्नर भी शामिल हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और पर्थ स्क्रोचर्स के बल्लेबाज टर्नर को भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान कवर-अप के लिए बुलाया गया था। शॉन मार्श के कवर के लिए डीऑर्शी शार्ट को टीम में शामिल किया गया है। शॉन बीबीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे। वे दूसरी बार पिता भी बनने वाले हैं। ऐसे में वे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे।
नाथन कोल्टर-नील की तीन महीने बाद टीम में वापसी
वहीं, नाथन कोल्टर-नील की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने पिछले साल 25 नवंबर को अपना आखिरी टी-20 और चार नंवबर को आखिरी वनडे खेला था। पिछली महीने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में शामिल रहे पीटर सिडल, मिशेल मार्श और बिली स्टैनलेक भारत दौरे के लिए टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में पैट कमिंस एलेक्स कैरे के साथ संयुक्त रूप से उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे। हेजलवुड बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से बाहर हो गए थे। उस समय भी कमिंस ने कैरे के साथ संयुक्त रूप से उप कप्तान की जिम्मेदारी संभाली थी।
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेल सकते हैं स्टॉर्क
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने बताया, ‘दुर्भाग्यवश, स्कैन रिपोर्ट में पता चला है कि कैनबरा में हुए टेस्ट के आखिरी दिन गेंदबाजी करने के दौरान मिशेल स्टॉर्क की लेफ्ट पेक्टोरल मशल यानी छाती के बाईं ओर की मांसपेशी फट गई थी। इसका मतलब है कि वे भारत दौरे के लिए अनुउपलब्ध रहेंगे। हालांकि, हमारी योजना है कि वे मार्च में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलें।’
टीम इस प्रकार है : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स कैरे, पैट कमिंस, नाथन कोल्टर-नील, जो रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, नॉथन लियान, एडम जम्पा, डीऑर्शी शार्ट (शॉन मार्श के कवर के तौर पर)।

Subscribe to:
Posts (Atom)