Monday, November 5, 2018

इंदौर की 9 और गोविंदपुरा सीट पर घोषणा बाकी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें भी इंदौर की सभी नौ और भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है। भाजपा ने पहली सूची में 176 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इस तरह भाजपा अब तक 193 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है।

इन 5 विधायकोंं के टिकट कटे : दूसरी सूची में पांच मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। इनमें चंद्रशेखर देशमुख (मुलताई), जसवंत सिंह हाड़ा (शुजालपुर), मुकेश पंड्या (बड़नगर), पंडित सिंह धुर्वे (बिछिया) और वीर सिंह पंवार (कुरवाई) के नाम शामिल हैं।

37 सीटों पर नाम तय होना बाकी: पार्टी को अभी 37 सीटों पर नामों का ऐलान करना है। इनमें इंदौर की क्षेत्र क्रमांक एक से पांच, महू, राऊ, देपालपुर और सांवेर की सीट शामिल है। भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर भी पार्टी अभी तक उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर 10 बार से विधायक हैं। गौर ने बताया, "मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का शनिवार को उनके पास फोन आया था। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे पार्टी में बात करेंगे। मैंने उनसे कह दिया है कि अब सब आपके हाथ में हैं।" उन्होंने कहा कि सोमवार या मंगलवार को कृष्णा गौर पहले पर्चा भरेंगी। इसके एक-दो दिनों बाद वे हुजूर से पर्चा दाखिल करेंगे

सुमित्रा-कैलाश की वजह से इंदौर की सीटें अटकीं: ऐसा कहा जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने बेटों के टिकट के लिए अड़ गए हैं। दोनों इंदौर की एक सीट चाहते हैं। फैसला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर छोड़ दिया गया है।

नई दिल्ली/भोपाल. भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इसमें 176 उम्मीदवारों के नाम हैं। पहले 177 नामों की सूची जारी की गई थी, जिसमें 6 घंटे बाद संशोधन किया गया और घट्टिया सीट को रोका गया। 3 मंत्रियों समेत 33 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं, 2013 के चुनाव में हार चुके कुछ नेताओं को भी मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की गोविंदपुरा सीट और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सीट महू का इस सूची में जिक्र नहीं है। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। 54 उम्मीदवारों की दूसरी सूची कुछ दिनों बाद जारी होगी। इस बीच, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कांग्रेस छोड़ दी। वे भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें भी टिकट मिलने के आसार हैं।

तीन मंत्रियों को टिकट नहीं, इनमें से दो के बेटे को बनाया उम्मीदवार

माया सिंह का ग्वालियर पूर्व से टिकट कट गया है। वे शिवराज सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री हैं। उनकी जगह सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है। सतीश सुमावली सीट से मौजूदा विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई हैं। सुमावली से सत्यपाल सिंह का टिकट कट गया है।

वन मंत्री रहे गौरीशंकर शेजवार की जगह सांची से उनके बेटे मुदित शेजवार को उम्मीदवार बनाया गया है।
रामपुर बाघेलान से विधायक और मंत्री हर्ष सिंह का टिकट काटा गया है। उनकी जगह बेटे विक्रम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

व्यापमं घोटाले में आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत को सिरोंज से टिकट दिया गया है
देवास-शाजापुर से सांसद मनोहर ऊंटवाल को आगर से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, पन्ना-खजुराहो सीट से सांसद नागेंद्र सिंह को नागौद से टिकट दिया गया है।

No comments:

Post a Comment