भाजपा संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को राम मंदिर का मुद्दा उठा। कुछ सांसदों ने पूछा कि मंदिर कब बनाया जाएगा? इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सभी ऐसा चाहते हैं, लेकिन धैर्य रखें।
मोदी-शाह बैठक में नहीं थे
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भाजपा सूत्रों ने बताया कि उत्तरप्रदेश से सांसद रवीन्द्र कुशवाहा, हरिनारायण राजभर और कुछ अन्य सांसदों ने इस मुद्दे को तब उठाया जब गृह मंत्री पार्टी सांसदों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद नहीं थे।
आरएसएस समेत कुछ हिन्दुवादी संगठन राम मंदिर के जल्द निर्माण की वकालत कर रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इसके लिए कानून बनाने पर जोर दिया है। भाजपा का मानना है कि राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए, हालांकि उसने इसके लिए कानून लाने पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
शाह बूथ प्रभारियों को देंगे जीत के नुस्खे
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर (आईजीआई) स्टेडियम में बूथ प्रभारियों की बैठक लेंगे। वे उन्हें प्रबंधन के गुर सिखाएंगे। दिल्ली में 13 हजार 816 बूथ हैं। पार्टी अब तक 12 हजार बूथ प्रभारियों की नियुक्ति कर चुकी है।
भाजपा की दिल्ली इकाई के बूथ प्रबंधन विभाग के प्रमुख धरमबीर सिंह ने बताया कि पार्टी के जिला और उससे नीचे के स्तर के बूथ प्रभारियों की बैठकें होती रही हैं। पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों के बीच राज्य स्तरीय संवाद किया जाएगा।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के लिए जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। दूसरे राउंड तक 15 खिलाड़ी बिक चुके हैं। इनमें से छह विदेशी हैं। दूसरे राउंड में सबसे पहले जयदेव उनादकट बिके। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा। वे अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मोहित शर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा।
पहले राउंड में नौ खिलाड़ी बिके। इनमें से पांच विदेशी हैं। सबसे पहले खिलाड़ी हनुमा विहारी बिके। उन्हें दो करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट को पांच करोड़ रुपए में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। भारतीयों में अक्षर पटेल अब तक सबसे महंगे बिके। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा। युवराज सिंह को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने आईपीएल नीलामी शुरू करने का ऐलान किया। पहले राउंड में मार्टिन गुप्टिल, एलेक्स हेल्स, शिमरॉन हेटमेयर, ब्रैंडन मैकुलम, चेतेश्वर पुजारा, मनोज तिवारी और हनुमा विहारी समेत 19 खिलाड़ी नीलामी में शामिल किए गए। पहली बार बेंगलुरु से बाहर हो रही इस नीलामी में 351 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। पहले 346 खिलाड़ी ही नीलामी के लिए चुने गए थे, लेकिन बाद में इनकी संख्या 351 की गई। इसमें 228 भारतीय और 13 देशों के 123 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि, सभी आठ फ्रेंचाइजी अधिकतम 70 खिलाड़ी ही खरीद पाएंगी।
No comments:
Post a Comment